नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी जाने के लिए दोनों तरफ रैंप बनेंगे। इनका काम करीब एक महीने के अंदर शुरू होने की उम्मीद है। यमुना प्राधिकरण ने भूमि से जुड़े विवाद को किसानों से वार्ता कर सुलझा लिया है। उनको भूमि का मुआवजा भी देना शुरू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। इसका पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा, जिसके शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को सीधे जोड़ने के लिए कोई रैंप नहीं है। यह भी पढ़ें- नोएडा में 11 KM लंबे यमुना पुस्ता रोड की संवरेगी सूरत, कई सेक्टरों से गांवों तक होगा फायदा ऐसे में एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 21 किलोमीटर पर दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.