नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा वह नई इकाइयों की नींव भी रख सकते हैं। अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को एक हजार एकड़ में विकसित किया जाना है। परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। इसके भू-लेआउट और मास्टर प्लान दोनों को मंजूरी मिल चुकी है। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड फिल्म सिटी बनाएगी। कुल 230 एकड़ क्षेत्र में से 155 एकड़ में औद्योगिक और 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाएंगी। प्रथम चरण में फिल्म सिटी के निर्माण में कुल 1510 करोड़ का खर्च आएगा।यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधि...