नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र में चल रही फिल्म शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों और शूटिंग टीम के बीच विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शूटिंग टीम के सुरक्षा कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को तल्लीताल स्थित बिशप स्कूल के समीप झील किनारे शूटिंग चल रही थी। इस दौरान पहले से तय होली कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे और लोग मौके पर पहुंचे। शूटिंग टीम के कुछ सदस्यों ने कार्यक्रम करने से मना करते हुए शूटिंग होने की बात कही और लोगों से अनुमति दिखाने को कहा। इस पर लोग भड़क गए और विवाद बढ़ गया। मौके पर कारोबारी भी पहुंच गए और स्थानीय लोगों से अभद्रता को लेकर शूटिंग टीम का विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख तल्लीताल पुलिस भी पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.