मुरादाबाद, मार्च 31 -- मुरादाबाद। पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मैमोरियल मैथोडिस्ट चर्च परिसर में ईस्टर के उपलक्ष्य में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। इसमें प्रभु यीशु मसीह द्वारा मानव कल्याण के लिए और सर्वधर्म सुखाय के लिए सही गई यातनाओं को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाया गया। दिखाया कि प्रभु चाहते तो सर्व सुख पूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते थे। मगर उन्होंने संपूर्ण समाज के हित के लिए और मानवता को जीवित रखने के लिए सर्व सुख त्याग संघर्ष का रास्ता चुना। प्रभु यीशु के द्वारा बोले गए वचनों को प्रसारित कर उन पर चलने का भी आह्वान किया गया। इसमें मुख्य पादरी ब्रजेश मैंसल सहित पादरी अनिल सी लाल, अभिषेक विल्सन, राजीव सिंह, जार्ज बेंगीमान उर्फ जॉनी, नीरज एडवर्ड,अंतिम सिंह, सुरेंद्र एम लाल, रोबिन सिंह, सुरेश जॉन आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्द...