नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- फिल्म निर्देशक रंजीत को पुलिस हिरासत में भेजा कोच्चि। केरल की एक अदालत ने फिल्म शूटिंग सेट पर कथित यौन उत्पीड़न की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार निर्देशक रंजीत को शनिवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सेलमैथ आर.एम. ने पुलिस द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें रंजीत की तीन दिन की हिरासत का अनुरोध किया गया था। अदालत ने सोमवार शाम तक हिरासत मंजूर कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...