पटना, अप्रैल 10 -- स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा शुरू की गई डिजिटल रजिस्ट्रेशन की पहल रंग लाने लगी है। निगम की अधिकारिक वेबसाइट film.bihar.gov.in पर फिल्म जगत से जुड़े 55 से अधिक विशेषज्ञों व कलाकारों ने पंजीकरण कर प्रोफाइल बना लिया है। इनमें से 30 से अधिक कलाकारों को फिल्म निगम द्वारा वेरिफाई भी कर किया गया है। प्रोफाइल बनाने में न कवल अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं, बल्कि पटकथा लेखक, छायाकार समेत तकनीकी विशेषज्ञ व फिल्म जगत से जुड़े लोग उत्साह दिखा रहे हैं। इस पहल से फिल्म जगत के बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और प्रतिभावान कलाकारों को सीधे मंच मिलेगा।फिल्म निगम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा और कलाकारों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां उनका दस्तावेजीकरण हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.