हापुड़, दिसम्बर 13 -- फिल्म धुरंधर रीलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर रहमान डकैत के गाने वायरल हो रहे हैं। रहमान डकैत के वायरल गानों में हापुड़ के गांव नवादा का बेटा भी खूब वायरल हो रहा है। हापुड़ के किसान के बेटे ने धुरंधर में रहमान के साथियों का किरदार निभाया है। धुरंधर फिल्म में पाकिस्तान से जुड़े किस्सों को देखने के लिए हर शहर में उत्सुकता है। इस फिल्म में रहमान डकैत के साथी का रोल निभाने वाले अरुण चौधरी हापुड़ जिले के नवादा गांव के रहने वाले हैं और वे किसान डॉ श्रवण सिंह के बेटे हैं। फोन पर बातचीत में अरुण चौधरी ने बताया कि धुरंधर में उन्हें पांच मिनट का किरदार मिला, जिसमें रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ब्लूचिस्तान के लिए इसी नाम के डैम का उद्घाटन करने के लिए जाते हैं और अपनी कौम को यह सौगात देते हैं। इस दौरान वह उनके साथ होते हैं।पहले भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.