प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। ध्रव शंकर तिवारी बॉलीवुड में इस वर्ष की चर्चित फिल्म धुरंधर पार्ट-टू में दाउद इब्राहिम यानि बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल चार वर्षों के बाद अपने शहर प्रयागराज पहुंचे हैं। हिन्दुस्तान अखबार से खास बातचीत में अभिनेता ने बताया कि फिल्म ने मेरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। जिसका उदाहरण उन्होंने एक मशहूर कहावत 'जंगल में मोर नाचा किसने देखा' से दिया। कहा कि वर्ष 2004 में मेरी पहली फिल्म 'महोत्सव' के रिलीज होने से लेकर धुरंधर पार्ट-टू के पहले तक पहचान का संकट था। अभिनय को नोटिस नहीं किया जाता था।
अभिनय में बदलाव अभिनेता ने बताया कि अब मेरे काम को दर्शकों और कई निर्देशकों के बीच खूब सराहा जा रहा है। दाउद इब्राहिम का किरदार निभाना मील का पत्थर साबित हुआ है। फिल्मी दुनिया में नए सिरे से आगे के सफर का आगाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.