प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। फिल्म धुरंधर-2 देखने के लिए सिनेमाघर में आए अधिवक्ता की शनिवार रात अपनी सीट पर ही मौत हो गई। शो खत्म होने के बाद गार्ड की चेकिंग में वह सीट पर मृत मिले। जेब में कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया तो देर रात उनकी पहचान हो गई। धुरंधर-2 फिल्म शहर के स्टेशन मोड़ स्थित सिनेमाघर में लगी है। शनिवार रात 9 से 12 बजे का शो दर्शकों से भरा था। फिल्म खत्म होने के बाद गार्ड सीट के बीच में तलाशी लेने लगा। इस दौरान सीट नंबर 19 पर करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जेब में 800 रुपये थे। कोई पहचान पत्र न मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शव मिलने के बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि फिल्म के खतरना...