बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। नरैनी ब्लॉक में वनांगना और सहयोग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित तरंग- मेरे सपने, मेरी उड़ान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पांच दिवसीय संविधान जागरूकता अभियान के दौरान संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में समानता, समता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर चर्चा की गई। नसेनी ग्राम पंचायत में संविधान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन कर अभियान की शुरुआत की गई। युवक-युवतियों, ग्रामीणों ने फिल्म को देखा और संविधान से जुड़े विषयों पर संवाद किया। शबीना मुमताज़ ने बताया कि यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा, इसके अंतर्गत नरैनी व महुआ ब्लॉक के पांच स्कूलों पांच गांवों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत जिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षिका रागिनी पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला व ...