फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- यादव की लव स्टोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहा है। इसके विरोध में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने गुरुवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय यादव महासभा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में मुख्यालय पर पुहंचे। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा है कि इस फिल्म में यादव समाज की लड़की एवं अन्य धर्म के युवक के बीच की एक कहानी को दर्शाया गया है। इससे यादव समाज के लोगों में नाराजगी है। ज्ञापन में कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर जाति आधारित सम्मेलनों एवं रैलियों पर रोक है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग जाति एवं धर्म आधारित फिल्में बनाकर प्रदेश के शांत वातावरण को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस तरह की किसी फिल्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.