अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जनपद अमरोहा इकाई ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की। संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उक्त फिल्म का निर्माण यादव समाज की छवि को धूमिल करने की मंशा से किया गया है, जिससे समाज में रोष और आक्रोश है। महासभा के अनुसार फिल्म की कथा और कुछ दृश्य ऐसे हैं, जिनसे विभिन्न धर्मों एवं जातियों के बीच मनमुटाव और सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। इस प्रकार की प्रस्तुति सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। संगठन प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद इकाई द्वारा निर्णय लिया गया है कि शनिवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लग...