गोरखपुर, मार्च 26 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जीएम एकेडमी में साइबर टीम, मिशन शक्ति टीम व बाल कल्याण विभाग ने लघु फिल्म दिखाकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने पंपलेट भी वितरित किए। साथ ही होटल, ढाबों व दुकानों पर बाल श्रम की जांच की गई। अभियान में उप निरीक्षक जयप्रकाश त्रिपाठी, श्रुति वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...