नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने क्रिकेटर सौरव गांगुली को झटका देते हुए गुरुवार को उनकी उस मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने शुक्रवार 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दूसरा' पर रोक लगाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि 'सुविधा का संतुलन' (बैलेंस ऑफ कन्वीनियंस) फिल्म 'दूसरा' के निर्माताओं के पक्ष में है, जो कि एक मध्यम वर्गीय राजस्थानी लड़की की कहानी बताई जा रही है और वह पूर्व भारतीय कप्तान से जुड़े कुछ स्पोर्ट्स कार्यक्रमों से प्रेरणा लेती है। पीठ ने मौखिक रूप से वादी से कहा कि 'यह फिल्म कल (शुक्रवार) रिलीज होने वाली है, और प्रथम दृष्टया 'सुविधा का संतुलन' आपके पक्ष में नहीं है। हो सकता है कि आपके पास कोई महत्वपूर्ण अधिकार हो, लेकिन आज हम फिल्म के प्रद...