फिल्म की रिलीज रुकवाने दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने क्रिकेटर सौरव गांगुली को झटका देते हुए गुरुवार को उनकी उस मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने शुक्रवार 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दूसरा' पर रोक लगाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि 'सुविधा और साधनों का संतुलन' (बैलेंस ऑफ कन्वीनियंस) फिल्म 'दूसरा' के निर्माताओं के पक्ष में है, जो कि एक मध्यम वर्गीय राजस्थानी लड़की की कहानी बताई जा रही है और वह पूर्व भारतीय कप्तान से जुड़े कुछ स्पोर्ट्स कार्यक्रमों से प्रेरणा लेती है। पीठ ने मौखिक रूप से वादी से कहा कि यह फिल्म कल (शुक्रवार) रिलीज होने वाली है। 'सुविधा का संतुलन' पहली नजर में आपके पक्ष में नहीं है। आपका एक कीमती अधिकार हो सकता है, लेकिन हम आज फिल्म पर रोक नहीं लगा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.