हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई। जिला एवं सत्र न्यायालय में विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता आलोक अवस्थी ने घूसखोर पंडत फिल्म के निर्माता समेत पांच लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें विपक्षियों को तलब कर दंडित किए जाने का आदेश पारित करने की मांग की है। शहर के मोहल्ला कौशलपुरी निवासी आलोक अवस्थी ने प्रार्थनापत्र में प्रोडक्शन कंपनी, निर्माता, अभिनेता, सह कलाकार, नेट फ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म व निर्देशक को आरोपित बनाया है। कहा है कि अपने मित्र राहुल मिश्रा के साथ फुर्सत पाकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने चैंबर में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इस पर टीजर आया। इसमें प्रथम दृष्टया ही दुर्भावनापूर्ण तरीके से पंडित शब्द को इस्तेमाल किया गया, जो हिन्दू धर्म में आध्यात्मिक एवं विद्वतापूर्ण गरिमा का सूचक है। अधिवक्ता का कहना है कि वह रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.