कन्नौज, जून 5 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ के ऐतिहासिक किले में इन दिनों मिशन कनाडा फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म को बंद कराने के लिए एक युवक मुख्य अभिनेता व डायरेक्टर समेत उनके साथियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। क्षेत्र के गांव पुराभोज निवासी फिल्म डायरेक्टर व अभिनेता विजय सक्सेना ने बताया कि इन दिनों विशुनगढ़ के ऐतिहासिक किले में फिल्म मिशन कनाडा की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में वह मुख्य अभिनेता के साथ-साथ डायरेक्टर का भी काम देख रहे हैं। एटा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेज कर शूटिंग बंद करने और उसे जान से मारने की धमकी दी है। कुछ लोगों ने बताया कि आरोपित दो दिन से विशुनगढ़ आ रहा है। हालांकि वह उसको पहचानते नहीं हैं। गांव में भी उसका स...