बदायूं, फरवरी 3 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के डायट परिसर स्थित आडियोटोरियम में सिन आर्टिस्ट एंड वर्क्स वेलफेयर फेडरेशन की ओर से रूहेलखंड टेलेंट आवार्ड 2025-26 एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता अरुण बक्शी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सिन आर्टिस्ट एंड वर्क्स वेलफेयर फेडरेशन रजत सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, संयोजक दीप सक्सेना ने किया ग या। इसके बाद आराध्या सक्सेना की सरस्वती वंदना एवं चंदौसी से आयी कुमारी पूर्व सक्सेना की गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाय गया। छोटी-छोटी बच्चियों नमामी वैश्य, वृंदा अरोरा, दिव्या, आरूषि, निधि, शिवाया, जैनिसिस मौसी, अनन्या पांडये, राधिका, जाहनवी, गरिमा, मोहनी ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। का...