प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। सिने अभिनेता रजा मुराद रविवार को साहित्यिक संस्था गुफ्तगू के समारोह में शामिल होने शहर पहुंचे। प्रयागराज आने पर अभिनेता ने अपने दौर और वर्तमान में बन रही फिल्मों के अंतर पर बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में दिमाग से फिल्में बनाई जा रही हैं। एक टेबल पर बैठकर निर्देशक, संवाद लेखक और निर्माता बजट तय कर लेते हैं। फिल्मों के प्रति समर्पण बीते जमाने की बात हो गई है। हमारे दौर में संवाद ऐसा होता था कि एक-एक शब्द लोगों के जेहन में आज भी बसे हुए हैं जैसे 'तेरा क्या होगा कालिया' व 'मेरे पास मां है' आदि। अब गीत-संगीत में मेलोडी कम हो गई है और शोर बहुत बढ़ गया है। अभिनेता ने कहा कि राज कपूर ने मेरा नाम जोकर बनाने के लिए अपनी पाई-पाई लगा दी थी। हर कोई अपनी भूमिका में पूरी तरह से डूब जाता था। फिल्म धुरंधर पार्ट टू के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.