फिल्मी स्टाइल में पीछा और छाती में उतार दी गोली; देहरादून में छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग-VIDEO
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अंकित कुमार चौधरी, देहरादून पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को पटेलनगर में दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। यहां एसजीआरआर इंस्टीट्यूट के पास विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसके बाद सेंट ज्यूड्सचौक पर फिर गोलियां चलीं। एक गोली होटल मैनेजमेंट के 21 वर्षीय छात्र की छाती में लगी। उसे गंभीर हालत में महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। बिजनौर निवासी साहिल, देहरादून स्थित श्रीराम इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को वह एसजीआरआर कॉलेज रोड पर अपने दोस्तों सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल के साथ खड़ा था। तभी सहारनपुर निवासी 24 वर्षीय गुरमीत अपने साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा। गुरमीत एसजीआरआर में एमबीए का छात्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.