काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। म्यूजिकल कार्यक्रम 'एक सुरीली शाम- गीत संगीत के नाम' में गीतकारों ने पुराने और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार देर शाम बाजपुर रोड स्थित महिमा रिजॉर्ट में म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर दीपक बाली और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने संयुक्त रूप से किया। संस्था की गायिका गौरी शर्मा ने सत्यम शिवम सुंदरम.... गीत गाकर समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...