कौशाम्बी, मार्च 31 -- चरवा थाने के चक बादशाहपुर गांव में आधी रात हुई भैंस चोरी की घटना ने ग्रामीणों को सकते में डाल दिया। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर के सामने बंधी भैंस को चार पहिया वाहन में लादकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उनका मंसूबा पूरी तरह सफल नहीं हो सका। पीछा किए जाने पर चोर वाहन छोड़कर भाग निकले, जबकि चोरी गए पशु सुरक्षित बरामद कर लिए गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। चक बादशाहपुर गांव निवासी चन्द्रभूषण ने बताया कि सोमवार रात उनकी भैंस घर के सामने बंधी थी। इसी दौरान आधी रात में चोर लाल रंग की चार पहिया गाड़ी में भैंस लादकर भागने लगे। आहट मिलते ही परिजन जाग गए और शोर मचाते हुए पीछा शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान रास्ते में रामदयालपुर निवासी रामचन्द्र यादव और गढ़वा उदाथ...