संवाददाता, अप्रैल 22 -- यूपी के महोबा में हरिनारायण की हत्या का खुलासा सुनकर लोग दंग रह गए। परिजनों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की पटकथा तैयार करते हुए घटना को अंजाम दिया और पूर्व में पड़ोसी से हुए विवाद का लाभ उठाकर पड़ोसी शिक्षक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। बाद में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। पनवाड़ी के हैवतपुरा निवासी हरिनारायण की मौत के बाद पति पत्नी के रिश्तों की डोर कमजोर हो गई है। जिस पत्नी रामप्यारी के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई मगर रामप्यारी ने ही पति को मौत की नींद सुला दिया। जिन बेटियों को बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया उन्हीं ने पिता का गला दबाने में मां का साथ दिया और बाप बेटी को रिश्ते को कंलकित करने का काम किया है। अब लोग इन कलयुगी मां और बेटियों को कोस रहे है। पूरे मामले ...