संभल, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खजरा खाकम में रविवार शाम एक युवक ने फिल्मी अंदाज में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जमीन विवाद से आहत युवक ऊंचे जियो टॉवर पर जा बैठा और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, जबकि परिजन और पुलिस लगातार उसे मनाने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि सूरजपाल पुत्र चुरामन कुशवाहा पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर काफी समय से तनाव में था। रविवार शाम करीब 7 बजे वह अचानक गांव में लगे टॉवर पर चढ़ गया। युवक के इस कदम से गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक खुद भी 112 डायल पर कई बार कॉल करता रहा। सूचना मिलते ही 112 डायल व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रा...