फिल्ममेकर अमित जानी के पीछे पड़े बदमाश? जान बचाने के लिए थाने में घुसाई डिफेंडर
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी का आरोप है कि जम्मू से नोएडा लौटते वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी डिफेंडर SUV गाड़ी का पीछा किया और बंदूक की नोक पर उन्हें रोकने की कोशिश की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर ने गाड़ी भगाई और सोनीपत के कुंडली थाने पहुंच गया। अमित जानी ने इस मामले में पुलिस कंप्लेंट कराई है। पुलिस की तरफ से शिकायत मिलने की रसीद भी जारी की गई है। मालूम हो कि अमित जानी 'काला हिरण', 'ज्ञानवापी फाइल्स' और 'उदयपुर फाइल्स' जैसी फिल्मों के लिए सुर्खियों में बने रहे हैं।गाड़ी ने किया पीछा, ड्राइवर ने निकाला हथियार अमित जानी के मुताबिक जब वह जम्मू से नोएडा लौट रहे थे, तब उनके साथ गाड़ी में भारत सिंह, सौरव यादव, मनीष भारद्वाज और ड्राइवर यदूवीर सिंह मौजूद थे। घटना उस वक्त हुई, जब गाड़ी सोनीपत को क्रॉस कर रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.