नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अक्सर हम फिल्म, पिक्चर और मूवी को एक समझने की गलती करते हैं। लेकिन अगर आप किसी सिनेमा प्रेमी या एक्सपर्ट के सामने गलत शब्द का इस्तेमाल कर दें, तो शायद वो आपको अनाड़ी समझ ले। इसलिए इनका मतलब समझ लीजिए। ये भी जान लीजिए कि किस शब्द का इस्तेमाल कब और कहां करना है।1. मूवी (Movie) - जब मनोरंजन ही मकसद हो 'मूवी' शब्द 'चलने वाली पिक्चर' काे कहा जाता है। यह शब्द सबसे ज्यादा आम बोलचाल में इस्तेमाल होता है। इस शब्द का इस्तेमाल कब करें?: जब आप दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खाते हुए कोई मसाला फिल्म या ब्लॉकबस्टर देखने जा रहे हों। क्योंकि यह शब्द थोड़ा 'कैजुअल' है और इसका सीधा संबंध मनोरंजन और मजे से है। उदाहरण: भाई, चल कोई बढ़िया मूवी देखते हैं। यह भी पढ़ें- पहले धुरंधर 2 और अब भूत बंगला, मेकर्स क्यों रख रहे पेड प्रीव्यूज, जाने इसका म...