भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पुलिस की गश्ती का सीधा संबंध आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। गश्ती सुदृढ़ होने का मतलब सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होना माना जाता है। यही वजह है कि गश्ती को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। गश्ती में लापरवाही करने वाले पुलिस वालों पर गाज भी गिरती रही है। अब इसको लेकर नई पहल की जा रही है। फील्ड में आने से पहले ही पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को गश्ती का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षु पदाधिकारियों और जवानों के पाठ्यक्रम में गश्ती से संबंधित क्लास होगी। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सभी रेंज के आईजी और डीआईजी को इसकी समीक्षा करने को कहा गया है। पाठ्यक्रम में ही पुलिस वालों को बताया जाएगा कि गश्ती कैसे होती है और उसका महत्व क्या होता है।गश्ती जांच अभियान चलेगा, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.