फिल्ड बचाओ नारा लगाते हुए काला बिल्ला लगा कर आनशन का किया समर्थन
खगडि़या, जून 6 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सूरज कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने काला बिल्ला लगा कर गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान को बचाने का नारा लगाते हुए इसके लिए अनशन पर बैठे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि गत 2 जून से आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के बदले स्विमिंग पुल बनाने के विरोध में संजय शर्मा आमरण अनशन कर रहे हैं। अनशन के पांचवें दिन उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सूरज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ काली स्थान चौक से काला बिल्ला लगाकर नारा लगाते हुए अनशन स्थल पर शनिवार को पहुंचकर उनके मार्गों का समर्थन करते हुए हौसलाअफजाई किया। इसे सफल बनाने में सिकंदर जायसवाल, ललन रजक, वीरेन्द्र शर्मा, महादेव कुमार, अनिल महतों, हरेराम साह, संजय राम, बालेश्वर साह सहित दर्जनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.