रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश रामपुर आएंगे। वो सौलत पब्लिक लाइब्रेरी और जामा मस्जिद का दौरा करेंगे। राजदूत बुद्धिजीवियों और उलेमा से भी मिलेंगे। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सोमवार को नूर महल में उलेमा के साथ बैठक कर फ़िलिस्तीन के राजदूत के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। नवेद मियां ने ईरान और फिलिस्तीन के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के इंसाफ़पसंद लोगों को एकजुट होकर जुल्म और ज्यादती का विरोध करना चाहिए। नवेद मियां ने बताया कि उन्होंने फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश से मुलाकात कर रामपुर आने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई के नुमाइंदे पहुंचे अयोध्या राजदूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.