दरभंगा, दिसम्बर 5 -- देश के बड़े शहरों की तरह दरभंगा में भी सीएनजी की खपत लगातार बढ़ रही है। इससे सबसे अधिक सुविधा ऑटो चालकों को हो रही है, लेकिन सीएनजी पंप की संख्या काफी कम रहने के कारण उन्हें पंप के पास घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता है। सीएनजी लेने में ही काफी समय लग जाने के कारण उनकी आमदनी लगातार कम हो रही है। टेंपो चालकों का कहना है कि सीएनजी टेंपो कम रखरखाव वाला बेहतर सार्वजनिक वाहन है, पर समय पर ईंधन नहीं मिलता। दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्र से सीएनजी पंप तक आने और कतार में इंतजार करने से कीमती समय बर्बाद होता है। इससे रोजाने की आमदनी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पंपों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। जिले में सीएनजी टेंपो की तादाद लगातार बढ़ रही है। हालांकि इसकी तुलना में गैस स्टेशन कम हैं। इससे चालकों को ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.