जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- फिलहाल एसआईआर के तहत जारी नोटिस की सुनवाई जारी रहेगी। जो नोटिस जारी हो चुके हैं, उनकी सुनवाई के बाद ही ऑनलाइन सुनवाई की बात होगी। माना जा रहा है कि अगले 10-12 अक्तूबर तक अधिकांश सुनवाई अधिकारियों अर्थात ईआरओ और एईआरओ ने नोटिस जारी कर रखा है। उसकी सुनवाई संपन्न होने के बाद ही भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ऑनलाइन सुनवाई होगी। वैसे भी राज्य निर्वाचन आयोग से इसके संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सोमवार को कोई पत्र नहीं आया। इसलिए जब तक नया आदेश नहीं आता है, सुनवाई जारी रहेगी। हालांकि अब कोई ईआरओ, एईआरओ नया नोटिस जारी नहीं करेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 14 अक्तूबर तक सुनवाई पूरी करनी थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली SIR: नोटिस पाने वाले वोटर्स के घर-घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे BLOविपक्षी दलों के आंदोलन का प्रभाव दर...