सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बना फिलट्रेशन प्लांट काफी जर्जर और बदहाल हो चुका है। जिसके कारण शहर वासियों को पुर्ण रुप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां पाईप लाईन नाली से दूर लगा हुआ हे। जिसके कारण नाली के गंदे पानी का पाईप में घुसने की शिकायत अबतक प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि लिकेज की समस्या कई जगह देखने को मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए नल जल योजना अधिकतर गांव में हाथी का दांत बन चुका है। एजेंसियो के द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। कहीं कहीं गंदे पानी की आपूर्ति हो जा रही है। इधर नप के प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए पेयजल आपूर्ति से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.