फिर FATF की 'ग्रे लिस्ट' में जाने वाला है पाकिस्तान? ऑपरेशन सिंदूर के सबूत पेश करेगा भारत
पेरिस, जून 30 -- आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा झटका लग सकता है। भारत अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक में पाकिस्तान को फिर से 'ग्रे लिस्ट' में धकेलने की पूरी तैयारी कर चुका है। नई दिल्ली इस बैठक में वीडियो और अन्य पुख्ता सबूत पेश करने वाली है, जिनसे यह साबित होता है कि पाकिस्तान का आतंकी संगठनों को समर्थन लगातार जारी है।'ऑपरेशन सिंदूर' के वीडियो बनेंगे बड़ा हथियार भारत के पास कई ऐसे सबूत हैं जो पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए काफी हैं। भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर मौजूद इन वीडियो को भारत FATF की अगली पूर्ण बैठक में पेश कर सकता है। इन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.