फिर 40 डिग्री पहुंचा पारा, लोग हुए बेहाल
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मुजफ्फरनगर जनपद में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जारी तापमान में बढ़ोतरी के बीच अब सूर्य देव के तीखे तेवरों ने जिले के लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। जनपद में गर्मी का पारा बढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सुबह सूरज की प्रचंड किरणें लोगों को झुलसाने लगी हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- अधिमास ने पहले दिन दिखाया रंग, पारा@ 41गर्मी का प्रभाव अत्यधिक गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण लोग दोपहर के समय घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि दोपहर होते ही सड़कों से मानों आग की लपटें निकल रही हों, जिससे राहगीरों का पैदल या दोपहिया वाहन से चलना दूभर हो गया है। रविवारको दिन का तापमान भी बढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.