बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दस दिन बाद फिर जिले में आएंगे । हालांकि उनका इस बार का कार्यक्रम एक दिवसीय है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पीआरओ दीपक तिवारी ने बताया कि पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 30 जनवरी को सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से खुरहंड में गिरवां रोड स्थित पुंगरी के हनुमान मंदिर के पास उतरेंगे। भक्तों को आर्शीवचन देंगे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर जलपान आदि करने के बाद वह रवाना हो जाएंगे। बता दें कि जिले में 16 से 20 जनवरी तक हनुमंत कथा में धीरेंद्र शास्त्री आए थे। दस दिन बाद फिर पीठाधीश्वर यहां भक्तों से मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.