नई दिल्ली, अगस्त 18 -- पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्योंकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन उछाल जारी रहा। अब यह 90 डॉलर के पार चला गया है। यानी ब्रेंट क्रूड ने 100 की गिनती शुरू कर दी है। तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि वे ईरान के साथ हुए समझौते की अवधि बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं, जिससे बाजार में नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। यह पिछले महीने के आखिरी सप्ताह के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। जून में ...