नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के रूप में पाकिस्तान में हो रही शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दूसरे दौर की वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना नहीं हुए हैं, जबकि ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी अभी तक इस्लामाबाद जाने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। वार्ता की खींचतान के बीच वर्तमान सीजफायर की समयसीमा बुधवार को समाप्त होने वाली है, लेकिन ईरान की ओर से वार्ता में भाग लेने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी मीडिया ने स्पष्ट किया है कि कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद के लिए रवाना नहीं हुआ है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यात्रा में देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान की राजधानी में पहले दौर की 21 घंटे लंबी वार्ता बेनतीजा रही थी। उस दौरान जेडी वेंस ने ईरान पर अमेरिकी शर्तों क...