हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत काफी समय से ठप चल रही नि:शुल्क अल्ट्रसाउंड की व्यवस्था फिर से बहाल की जा रही है। जनपद के कुल 14 सेंटरों में महिलाओं को उक्त सुविधा मिलेगी। इसके लिए लाभार्थियों को मैनुअल वाउचर उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जनपद में पीएमएसएमए दिवसों में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था थी। अस्पताल आने वाली महिलाओं को इन खास दिवसों पर ई-रूपी वाउचर का प्रयोग करते हुए ट्रिपिल पी मोड पर इम्पैनल्ड निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में उक्त सुविधा मिल रही थी। लेकिन अभी हाल ही में एसएनए स्पर्श पोर्टल को लॉन्च करने की वजह से उक्त व्यवस्था प्रभावित चल रही थी। कई महीनों से नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सेवाएं ठप थी। जिससे गर्भवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.