किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के सदर से लेकर पोठिया प्रखंड में महानंदा और डोक नदी से अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की हालिया छापेमारी के बाद कुछ दिनों तक खनन पर रोक जरूर लगी, लेकिन थोड़े ही समय में फिर से वही पुराना खेल शुरू हो गया। इससे खनन विभाग की कार्यशैली और उसकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि महानंदा नदी और डोक नदी के किनारे पहले की तरह ही जेसीबी मशीनों और नावों से दिन-रात बालू निकाला जा रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिस सख्ती की उम्मीद थी, वह कुछ दिनों में ही ढीली पड़ गई, जिससे खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार सदर प्रखंड के महीनगांव पंचायत से लेकर बेलवा पंचायत तक में महानंदा व डोक नदी से बालू के अवैध खनन का काला कारोबार फिर जोर पकड़ लिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.