फिर से लगाए गए स्मार्ट मीटर, संविदा कर्मी बर्खास्त
फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। खागा डिवीजन के तहत आने वाले रसूलपुर सानी में उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटरों को उपकेंद्र में फेंके जाने के बाद बिजली विभाग ने फिर से उन्हे सम्बंधित उपभोक्ताओं के परिसरों में स्थापित कराया। वहीं विशेष कैंप लगाकर चीफ व एसई की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर से सम्बंधित जानकारियां साझा कर जागरुक किया गया। इतना ही नहीं एक संविदा कर्मी को बर्खास्त किए जाने के साथ ही अन्य का स्थानांतरण किए जाने के साथ जेई को आरोप पत्र भी दिया गया है। बता दें कि दो व तीन मई को क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए उपकेंद्र के तहत आने वाले बसवां, ईंटगांव आदि के उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर परिसरों से उखाड़कर उपकेंद्र में फेंक दिए थे। सोमवार को विभागीय टीम के साथ एसडीएम खागा अभिनीत सिंह, चीफ प्रयागराज द्वितीय अशोक कुमार व एसई अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.