बेगुसराय, सितम्बर 1 -- बीहट। यों तो कई दिनों तक गंगा व बाया नदी के जलस्तर में कमी देखने के बाद मंगलवार को जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिले हैं। केन्द्रीय जल आयोग तथा कोशी उपमंडल बेगूसराय के कार्यालय से जारी जलस्तर संबंधी प्रतिवेदन के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.24 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 41.89 मीटर दर्ज किया गया। 24 षंटें में गंगा के जलस्तर में 11 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। बछवाड़ा में बाया नदी जहां सोमवार को खतरे के निशान से नीचे बह रही थी वहीं मंगलवार की सुबह खतरे के निशान से उपर बहने लगी है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दो सेमी प्रति घंटा कम हो रहा गंगा का जल स्तर हाथीदह में गंगा फिलहाल खतरे के निशान से 48 सेमी उपर बह रही है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता दो दिनों से हो रही बरिश से ...