लखनऊ, अप्रैल 20 -- रिंग रोड पर विकासनगर सेक्टर-12 में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में तबाह हुई अवैध झुग्गी बस्ती फिर से आबाद होने लगी। सरकारी जमीन पर सैकड़ों लोग तिरपाल, चादर और पन्नी बांस-बल्ली के सहारे रोककर रहने लगे। मददगार बस्ती में जाकर खाना, पानी और लोगों की जरूरत का समान वितरित कर रहे हैं। बस्ती में रहने वाले अधिकतर लोग सीतापुर जनपद के महमूदाबाद, रामपुर कला, इटौंजा के अलावा लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, कुर्सी और पड़ोसी जनपदों के रहने वाले हैं। सरकारी जमीन पर 30 साल से यह अवैध बस्ती बसी हुई थी। बस्ती में बिजली विभाग के मीटर भी लगे थे। लोगों के घरों में बिजली जलने के साथ ही कूलर, वाटर प्यूरीफायर से लेकर एसी तक चल रहे थे। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड को लेकर अफवाह के पीछे चित्रकूट का सिविल इंजीनियर, पुलिस ने दबोचा इतने साल से पुलिस-प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.