फिर से बनेंगे मतदेय स्थल, 1808 से घटकर 1776 करने का प्रस्ताव
मैनपुरी, जुलाई 1 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के संभाजन और पुनर्गठन की प्रक्रिया व समय-सीमा साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक मतदान उपलब्ध कराना है। इस प्रक्रिया के तहत आगामी चार जुलाई को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर इसे राजनीतिक दलों को सौंपा जाएगा। राजनीतिक दल 16 जुलाई तक लिखित में अपनी आपत्तियां व दावे प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को पुनः बैठक कर प्रत्येक बिंदु पर चर्चा होगी और 18 जुलाई को सूची को अंतिम रूप देकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- मतदेय स्थल संभाजन पर डीएम ने की राजनीतिक दलों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.