फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बीहट। कई दिनों की बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी देखने को मिला है। रविवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं बाया नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 41.10 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 40.52 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.