फिर से तेवर दिखाने लगी गर्मी, तेज धूप से हाल बेहाल
शामली, जून 2 -- शामली। गत पांच छह दिनों की राहत के बाद गर्मी से फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मंगलवार में दिनभर पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय चल रही हल्की हवाओं से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है। वहीं रात के समय भी उमस के कारण लोगों को चौन की नींद नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान रात्रि के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने के साथ ही वातावरण में उमस भी बढ़ गई है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.