फिर से तय होगा बोक्टा-सहजनवा फ्लाईओवर का एलाइनमेंट
गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बोक्टा से सहजनवा तक प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर का एलाइंमेंट अब फिर से तय होगा। फोरलेन सड़क के बीच केंद्र मानकर दोनों ओर निशान लगाए थे, लेकिन प्रभावित लोगों की आपत्ति पर नए सिरे से एलाइंमेंट तय करने का निर्णय लिया गया है। इस मामले में एनएचएआई ने एसडीएम सहजनवा को पत्र लिखा है। अब एनएचएआई एवं राजस्व विभाग की टीम संयुक्त सर्वे करके फ्लाईओवर निर्माण का स्थान तय करेगी। उसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। बोक्टा से सहजनवा तक करीब 4.5 किमी लंबाई में एलिवेटेड फ्लाईओवर स्वीकृत है। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों पहले कुशीनगर लखनऊ हाईवे दो लेन से फोरलेन बना था, तो दो लेन एक ही ओर बना दी गई थी। इस कारण बीच सड़क को मध्य मानकर निशानदेही लगाने से एलाइन्मेंट गलत हो रहा है। अब जिधर पुरानी सड़क थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.