मुजफ्फर नगर, मई 16 -- मुजफ्फरनगर रात्रि में करीब दो बजे आए तूफान के कारण शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटे ठप रही है। तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी टूटे है। इसके अलावा हाईटेंशन लाइनों में पेड़ और डालियां गिरने से ब्रेकडाउन होने के कारण करीब 110 से अधिक बिजलीघरों को सप्लाई नहीं मिल पायी है। रातभर आपूर्ति ठप रही है।पिछले दों दिनों से देर रात्रि में तूफान आ रहा है। तूफान के कारण बिजली आपूर्ति तो प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। रात्रि में करीब दो बजे फिर से तूफान आ गए। यह भी पढ़ें- बिजली फाल्ट को ठीक करने में जुटा विभागीय महकमा इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूटे है। वहीं कुछ ट्रांसफार्मर डेमेज होने की भी सूचना मिल रही है। ...