गंगापार, मई 25 -- संसद रत्न पुरस्कार के लिए वर्ष 2026 में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल का चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसके पहले भी वर्ष 2025 में वह संसद रत्न से नवाजे जा चुके हैं। सांसद कार्यालय प्रभारी शिवनारायण सिंह गप्पू व सांसद प्रतिनिधि टीएन सिंह ने इसे फूलपुर की जनता और कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सांसद प्रवीण पटेल ने संसद में लगातार क्षेत्र की समस्याओं, किसानों, युवाओं एवं आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया है। बताया गया कि निजी संस्था 'प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन' द्वारा इस वर्ष 12 सांसदों और चार संसदीय समितियों का चयन संसद रत्न पुरस्कार के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में कई प्रतिभाएं सम्मानित स...