आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में फिर हीटवेव चलने लगी है। तेज धूप और लू ने फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हीटवेव का असर पांच दिनों तक रहेगा। सूरज की तपिश लोगों को झुलसाएगी। रात में उमस लोगों को बेहाल कर रही है। लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जून माह के दूसरे पखवारे में गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल हो गया है। 15 जून के बाद प्री मानसून आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अभी दूर-दूर तक उसका कुछ पता नहीं है। मौसम के तल्ख होने से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार से जिले में फिर हीटवेव का दौर शुरू हा गया। सुबह से निकली तेज धूप के साथ 15 किमी प्रति घंटा की...