फिर शुरू होगी 168 पदों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती, भर्ती प्रक्रिया के लिए फर्म का चयन
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर के 168 पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के लिए फर्म का चयन कर लिया गया है। अब चयनित फर्म की ओर से एफडी जमा किए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। विभागीय स्तर पर कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से अभ्यर्थियों के आवेदन शुरू होने की संभावना है। भर्ती प्रक्रिया के लिए फर्म का चयन होने के बाद अब विभाग की ओर से आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एफडी जमा होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जा सके। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.